Posts

Showing posts with the label Business

Can I mail you in Hindi?

मेरा जन्म भले ही गुजरात के कच्छ में हुआ हो, पर मैं मुम्बई के सबर्ब घाटकोपर और डोम्बिवली में बड़ा हुआ। घाटकोपर में हम 'डूंगरी' पर रहते थे, वहाँ से अपग्रेड करके जूनी पुलिस चौकी के पीछे की एक चाल में रहे, पांचवी तक कि पढ़ाई घाटकोपर में हुई उसके बाद डोम्बिवली में नहेरु मैदान इलाकेमें एक बिल्डिंग के चौथे माले पर फ्लैटमे रहने गए। आगे की पढ़ाई वहाँ पूरी हुई। मैं गुजराती मीडियम का अबाव एवरेज छात्र रहा हूँ। पर दसवीं या एसएससी के बाद इंग्लिश में ही आगे की पढ़ाई हुई। इंग्लिश पहले से ही मेरा फेवरिट सब्जेक्ट भी रहा है और भारत मे खास कर मुम्बई में, बिज़नेस लैंग्वेज के रूप में इंग्लिश का चलन ज्यादा रहा है। शायद इसी वजह से आज लिखने, लिखकर वार्तालाप करने और लिखकर अपने विचार प्रकट करना मैं ज्यादा प्रेफर करता हुँ। आज मुझे मेरी फर्स्ट लैंग्वेज गुजराती लिखने में ज्यादा मुश्किल होती है। कंप्यूटर, मोबाइल और गूगल के द्वारा बनाये गए इंडिक कीबोर्ड से हिंदी या अन्य भारतीय भाषा, जो मैं समझ सकता हु, उसे टाइप करते समय भी मैं इंग्लिश में वर्ड टाइप करना प्रेफर करता हुँ। शुध्द वर्णमालावाले कीबोर्ड पे टाइप करते स...